बेटियों के सम्मान, जरूरतमंद परिवारों के सहयोग और सामाजिक बदलाव का संकल्प: SRDEC की अनूठी पहल
लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना एवं लाडली मित्र भर्ती अभियान से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास
मुजफ्फरपुर, बिहार।
बेटियों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के उद्देश्य से Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC) द्वारा संचालित लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना एवं लाडली मित्र भर्ती अभियान समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहे हैं।
संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना, महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
बेटियों के सम्मान के लिए लाडली कन्यादान योजना
लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया है। संस्था का मानना है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी परिवार की बेटी के विवाह में सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए।
लाडली मित्र भर्ती अभियान से जुड़ेगीं महिलाएं
संस्था द्वारा लाडली मित्र भर्ती अभियान भी चलाने की योजना है। इसके माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को सामाजिक सेवा से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्था का लक्ष्य देशभर में एक लाख लाडली मित्र जोड़कर बेटियों के हित में जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग का व्यापक नेटवर्क तैयार करना है।
इन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
इस सामाजिक अभियान में डॉ. संतोष कुमार सिंह के साथ राजकुमारी जी, ममता कुमारी, अंजलि कुमारी, कृष्णा कुमारी एवं वैष्णवी कुमारी की भूमिका को प्रमुखता दी जा रही है।
संस्था का संदेश
संस्था की ओर से समाज के सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस अभियान से जुड़ें और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
हमारा संकल्प:
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग।
महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना।
हर गांव तक सामाजिक सेवा का संदेश पहुंचाना।
पूरे भारत में एक लाख लाडली मित्र जोड़ना।
Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC)
नारा: बेटी का सम्मान, समाज की पहचान।
हर बेटी को सम्मान, हर परिवार को सहयोग!
Srdecfoundation.in
