POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा पूरे भारत में भव्य बहाली अभियान शुरू सीवान, बिहार।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने देशभर में अपने सामाजिक सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर, प्रखंड (ब्लॉक) कोऑर्डिनेटर एवं पंचायत कोऑर्डिनेटर के पदों पर बहाली अभियान शुरू किया है।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाना है।

उन्होंने कहा कि संस्था विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और देशभर में समर्पित एवं समाजसेवा की भावना रखने वाले युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों को संगठन से जोड़ने का अभियान चला रही है। चयनित पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी तथा आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्था की निदेशक डॉ. कामनी सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस सेवा अभियान से जुड़कर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता में अपना योगदान दें और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।

संस्था का दावा है कि यह भारत सरकार के अधीन पंजीकृत, नीति आयोग (NITI Aayog) में पंजीकृत तथा ISO प्रमाणित संस्था है और पारदर्शिता, सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत है।

इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क करें:

📞 8210403662, 7631707210

🌐 Website: srdecfoundation.in

"आइए, समाज सेवा का संकल्प लें और पूरे भारत में मानव सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनें।"