POST

बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के बीच युवाओं के लिए राष्ट्रीय रोजगार अभियान शुरू करेगा रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी आज करोड़ों युवाओं और उनके परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने देशभर के युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय जनजागरण एवं सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यदि देश का युवा संगठित होकर संस्था के साथ जुड़े, प्रशिक्षण प्राप्त करे और सेवा व स्वरोजगार आधारित गतिविधियों में भाग ले, तो बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य भारत के प्रत्येक राज्य, जिला और प्रखंड तक अपना नेटवर्क स्थापित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना है।

उन्होंने बताया कि रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) का दीर्घकालिक उद्देश्य देशभर में व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। संस्था ने युवाओं से अपील की है कि वे फाउंडेशन से जुड़कर रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनें। संस्था का लक्ष्य भविष्य में 20 करोड़ लोगों तक रोजगार और आजीविका के अवसर पहुँचाने के लिए कार्य करना है।

फाउंडेशन ने केंद्र एवं राज्य सरकारों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत, समाजसेवियों और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है, ताकि भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और रोजगारयुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा सकें।

जारीकर्ता:

रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

राष्ट्रीय अध्यक्ष: डॉ. संतोष कुमार सिंह