101 लाडली कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं कन्यादान समारोह का भव्य आयोजन
प्रयागराज/भारत।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के अंतर्गत 101 लाडली कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं कन्यादान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशाल स्टेडियम में सजे भव्य पंडाल, हजारों लोगों की उपस्थिति तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि बेटियों का सम्मान ही समाज की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना तथा उन्हें आत्मसम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने में सहयोग देना है।
समारोह में कन्यादान हेतु आवश्यक सामग्री जैसे बिस्तर, अलमारी, बर्तन, सिलाई मशीन, सूटकेस, पंखे एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएँ प्रदान की गईं। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुए इस आयोजन में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान "मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा" का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
संस्था ने देशभर के समाजसेवियों, दानदाताओं एवं जागरूक नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल सके।
डॉ. संतोष कुमार सिंह
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
📞 संपर्क: 820403662, 7631707210
🌐 वेबसाइट: srdecfoundation.in
"एक बेटी को सम्मान, एक परिवार को खुशी, एक समाज को नई दिशा।" 🌹🙏
जिनको भी मेंबर बनना है ऑनलाइन अप्लाई करें
