POST

के सम्मान और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए SRDEC का बड़ा कदम 2027 की “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” का रजिस्ट्रेशन शुरू

मुजफ्फरपुर। बेटियों के सम्मान, सामाजिक समानता और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के उद्देश्य से संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा वर्ष 2027 में “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” को व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन चालू कर दिया गया है।

संस्था की ओर से बताया गया कि प्रथम चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए विशेष पंजीकरण किया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य है कि सामाजिक सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिले और उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

दहेज प्रथा के खिलाफ सामाजिक संदेश

SRDEC फाउंडेशन का कहना है कि सामूहिक विवाह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव का अभियान है। संस्था द्वारा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा सरल, सादगीपूर्ण और सम्मानजनक विवाह को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “बेटी किसी परिवार का बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की शान है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक मजबूरियों के कारण किसी जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में परेशानी न आए। समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से इस अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा।”

उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” से जुड़कर जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशियां लाने में सहयोग करें।

संस्था की टीम संभाल रही जिम्मेदारी

योजना के विस्तार एवं संचालन में सिकंदर चौपाल, अंजलि कुमारी, शिवशंकर भगत, ममता कुमारी एवं सुनील चौपाल सहित SRDEC फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संस्था द्वारा संबंधित जिलों में लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र परिवारों को पंजीकरण से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

संस्था ने कहा कि उसका संकल्प केवल सामूहिक विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग देना भी उसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

जरूरतमंद परिवार जल्द कराएं पंजीकरण

सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले के इच्छुक परिवार योजना की जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क करें: 8210403662

🌐 www.srdecfoundation.in⁠�

SRDEC फाउंडेशन का संदेश

“बेटी बचाओ • बेटी पढ़ाओ • बेटी का सम्मान • समाज का उत्थान”

“हर बेटी का सम्मान — हमारा अभियान”

“बेटी का विवाह — समाज का विकास”