पूरे भारत में लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना के विस्तार की तैयारी, वॉलेंटियर की बहाली शुरू
मुजफ्फरपुर। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना के विस्तार को लेकर पूरे भारत में वॉलेंटियर की बहाली शुरू कर दी गई है। संस्था की ओर से इच्छुक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था के अनुसार, लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह में सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में संस्था के साथ जुड़कर कार्य करने के इच्छुक लोगों को वॉलेंटियर के रूप में जोड़ा जा रहा है।
वॉलेंटियर के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि केवल इच्छुक उम्मीदवार ही आवेदन करें और आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए संस्था से संपर्क करें।
इच्छुक उम्मीदवार संस्था की वेबसाइट srdecfoundation.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8210403662 पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्था की ओर से देशभर के युवाओं एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई है. संतोष कुमार सिंह का सपना—हर बेटी बने लाडली, हर लाडली को मिले सम्मान
“पूरे भारत की बेटी लाडली बेटी अपना है,
कर लो लाडली मित्र का सम्मान, तब बढ़ेगा देश की शान।”
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह जी का उद्देश्य है कि देश की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत किया जाए। इसी सोच के साथ लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना को पूरे भारत में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. संतोष कुमार सिंह जी का संदेश है कि बेटियां किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की जिम्मेदारी हैं। जब समाज बेटियों का सम्मान करेगा और जरूरतमंद परिवारों के साथ सहयोग के लिए आगे आएगा, तभी एक मजबूत और संवेदनशील भारत का निर्माण होगा।
इसी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे भारत में लाडली मित्र एवं वॉलेंटियर से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
संपर्क: 8210403662
वेबसाइट: srdecfoundation.in, ताकि लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा सके।
