लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से जुड़ रहे हैं हजारों परिवार, पूरे देश में सदस्यता अभियान तेज
दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" को देशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। संस्था के अनुसार, योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक सामूहिक विवाह कराना तथा समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि देश के अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जाए। इसके लिए विभिन्न राज्यों में सदस्यता एवं जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
फाउंडेशन ने समाजसेवियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने की अपील की है। संस्था का कहना है कि जनसहयोग से ही जरूरतमंद परिवारों तक सहायता प्रभावी ढंग से पहुँचाई जा सकती है।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने इच्छुक नागरिकों से संस्था की सदस्यता ग्रहण कर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने का आह्वान किया है।
