POST

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर SRDEC ने दिया बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरपुर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC) की ओर से देश की सभी बेटियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संस्था ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संस्था के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलें, यही संस्था का प्रमुख सामाजिक संदेश है। उन्होंने कहा कि “बेटी की मुस्कान, देश की पहचान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी बालिकाओं के सम्मान, समानता और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। संस्था की ओर से राजकुमारी जी एवं ममता कुमारी  अंजलि कुमारी कामनी सिंह रौशनी कुमारी सुनैना देवी पर्मिला सिंह रंजना सिंह सुनील चौपाल सिकेंदर चौपाल शिवशंकर भगत कृष्णा कुमारी गौरी कांत झा अजय साह सहित सभी महिला साथियों ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

SRDEC का संदेश:

“बेटी बचाएं, बेटी पढ़ाएं—हर बेटी को सम्मान और समान अवसर दिलाएं।”

सभी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌷