SRDEC में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, अंजलि कुमारी बनीं जिला सचिव और सिकेंदर चौपाल कटरा प्रखंड अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, 18 अगस्त 2026। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के सामाजिक सेवा अभियान को और मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
संस्था के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष श्री शिवशंकर भगत जी द्वारा अंजलि कुमारी को मुजफ्फरपुर जिला सचिव तथा सिकेंदर चौपाल को कटरा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर एवं संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह, सुनील चौपाल, परमिला देवी, ममता देवी, रौशनी कुमारी, भुवन यादव, कामनी सिंह एवं रविरंजन सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि SRDEC का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, अनुशासन और कुशल नेतृत्व के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संस्था की ओर से लाडली कन्यादान योजना सहित सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए संगठन के सभी साथियों के प्रयासों की सराहना की गई।
SRDEC परिवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा—“सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही हमारा संकल्प है।”
