POST

101 लाडलियों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगा SRDEC, समाज से सहयोग की अपील

मधुबनी, बिहार।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के अंतर्गत 101 जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना तथा उन्हें गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। संस्था का प्रयास है कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को विवाह के अवसर पर उपयोगी घरेलू सामग्री प्रदान कर उनके नए जीवन की मजबूत शुरुआत कराई जाए।

संस्था की डायरेक्टर डॉ. कामनी सिंह ने कहा कि बेटी पूरे समाज का सम्मान और अभिमान है। इस पुनीत कार्य में सभी समाजसेवी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक आगे आएँ और तन, मन एवं धन से सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाएँ।

इस अवसर पर संस्था ने देशभर के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सामाजिक अभियान से जुड़ें और जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशियाँ लाने में अपना योगदान दें।

संपर्क: 📞 8210403662, 7631707210

🌐 www.srdecfoundation.in⁠�

जारीकर्ता:

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

"बेटी है सम्मान, बेटी है अभिमान।" 🌸