POST

2027 में चार जिलों में होगा लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम, रजिस्ट्रेशन शुरू

दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की ओर से वर्ष 2027 में लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संस्था के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में किया जाएगा।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना तथा उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को लेकर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित क्षेत्रों में जनसंपर्क और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

संस्था के निदेशक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लाडली कन्यादान योजना सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंद बेटियों के परिवार इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक लोग सामाजिक सहयोग के लिए आगे आएं।

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन चालू

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी संस्था ने दी है। इच्छुक परिवार संस्था के कार्यालय से संपर्क कर अथवा उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

📧 Srdecfoundation@gmail.com

📞 8210403662, 7631707210

🌐 Web-Srdecfoundation.in

संस्था का संदेश:

“गरीब बेटियों की शादी—हमारी जिम्मेदारी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।” 🌸🙏