POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना–2026" का शुभारंभ

दरभंगा, बिहार।

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना–2026" की घोषणा की है।

संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक सामूहिक विवाह कराना तथा समाज में बेटी के सम्मान और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं दानदाताओं से इस पुनीत अभियान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संस्था पूरे भारत में स्वयंसेवकों का पंजीकरण भी कर रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जा सके। इच्छुक परिवार एवं स्वयंसेवक संस्था की वेबसाइट पर या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र:

📞 8210403662, 7631707210

वेबसाइट:

🌐 www.srdecfoundation.in⁠�

पता:

पैगम्बरपुर, भगवती स्थान, कटासा, सिंघवाड़ा, जिला–दरभंगा, बिहार–847123

"मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा" के संकल्प के साथ संस्था ने समाज के सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है, ताकि हर जरूरतमंद बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को नई दिशा मिल सके। 🙏🌹