POST

राजकुमारी बनीं सिंहवाड़ा प्रखंड महिला सेल की अध्यक्ष, लाडली कन्यादान योजना को मजबूत करने का लिया संकल्प

सिंहवाड़ा। आज लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकुमारी जी को सिंहवाड़ा प्रखंड महिला सेल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुनील चौपाल, भुवन जी, शिवशंकर भगत, सिकंदर चौपाल, प्रवीण कुमार, अंजलि कुमारी एवं ममता कुमारी सहित कई साथियों ने राजकुमारी जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे महिला शक्ति को संगठित करने और लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की सामाजिक सोच और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना तथा सामूहिक प्रयास से बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाना है।

राजकुमारी जी ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ महिला सेल को मजबूत करेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं और परिवारों को लाडली कन्यादान योजना से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

संस्था की ओर से समाज के लोगों से अपील की गई कि वे इस सामाजिक अभियान से जुड़कर बेटियों के सम्मान और उनके भविष्य को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

आइए, हम सब मिलकर समाज का कल्याण करें।

आपकी बेटी हमारी लाडली बनने को तैयार है।

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से जुड़ें और इस सामाजिक अभियान को मजबूत बनाएं।