SRDEC ने संगठन का किया विस्तार, ममता कुमारी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं शिवशंकर भगत को मुजफ्फरपुर जिला लाडली कन्यादान मित्र की जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संगठन के विस्तार एवं सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।
इस अवसर पर श्रीमती ममता कुमारी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री शिवशंकर भगत जी को मुजफ्फरपुर जिला लाडली कन्यादान मित्र के पद पर नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्था की ओर से डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में सुनील चौपाल जी, भुवन जी एवं शिव कुमार जी सहित संस्था से जुड़े अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन की सामाजिक सेवा गतिविधियों को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा। विशेष रूप से लाडली कन्यादान समूहिक विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुँचाने और समाज में सेवा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास जारी रहेगा।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सेवा भावना से होती है। उन्होंने सभी से मिलकर संस्था के सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
संस्था की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
