POST

प्रथम सावन सोमवारी पर संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन ने दी शुभकामनाएँ, महादेव से की जनकल्याण की प्रार्थना

दरभंगा। पवित्र श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के शुभ अवसर पर संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने देशवासियों एवं समस्त शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रथम सावन सोमवारी के पावन अवसर पर महादेव की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली प्रदान करें तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा की भावना निरंतर बढ़ती रहे।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, सेवा, संयम और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव तथा जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी देश एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए भगवान शिव से मंगलकामना की। साथ ही पुरे भारत में शिवालेय में मानो भगवान महाकाल स्वयं भक्त के बसीभुत हो चुके है पैगम्बरपुर सिंगवाड़ा कोरा गागेश्वर अस्थान कुसेश्वर अस्थान बैरवा उगना महादेव में मानो महाकाल भक्त के बसमे बसें थे जय महाकाल

— संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)