SRDEC फाउंडेशन में बिहार प्रदेश टीम का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा
दरभंगा/बिहार, 14 अगस्त 2026।
Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC) ने सामाजिक सेवा के विस्तार और संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बिहार प्रदेश में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
संस्था की ओर से श्री सुनील चौपाल जी एवं श्रीमती परमिला जी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री रौशन झा जी को बिहार प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी गई। संस्था के अनुसार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संतोष कुमार सिंह जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
संस्था परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता और जरूरतमंद परिवारों तक संस्था की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लाडली कन्यादान मित्र की पूरे भारत में ऑनलाइन बहाली
SRDEC की ओर से लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाडली कन्यादान मित्र के लिए पूरे भारत में ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू होने की जानकारी दी गई है।
संस्था का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा बेटियों के सम्मान और सामूहिक विवाह के संदेश को आगे बढ़ाना है।
इच्छुक व्यक्ति संस्था की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
वेबसाइट: www.srdecfoundation.in
ई-मेल: Srdecfoundation@gmail.com
संपर्क: 8210403662, 7631707210
Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC)
“सेवा का संकल्प — समाज का उत्थान”
