101 कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु कार्यकर्ता बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित
दरभंगा, बिहार।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यकर्ता बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह एवं समाजसेवी श्रीमती परमिला सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं रविरंजन, सुनेना, कामनी एवं रौशनी को सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार एवं जनजागरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक सामूहिक विवाह कराना तथा उन्हें आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आगामी भव्य आयोजन में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।
श्रीमती परमिला सिंह ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
संस्था की उपलब्धियों में Company Act Registration, NITI Aayog Registration, ISO Certification, 12A एवं 80G पंजीकरण शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
संपर्क सूत्र: 8210403662, 7631707210
वेबसाइट: srdecfoundation.in
संदेश:
"मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा"
"बेटी है सम्मान हमारा, कन्यादान है अभिमान हमारा"
