POST

समाजसेवा के क्षेत्र में SRDEC का निरंतर अभियान, जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच रही सहायता

मुजफ्फरपुर, 18 अगस्त 2026। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा समाज के जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा परिवारों के लिए लगातार सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।

संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी सेवाओं में सहयोग देने के साथ-साथ अनाथ बच्चों के सहारे और गरीब परिवारों की बेटियों के लिए “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” जैसे सामाजिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुँचाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सहयोग प्रदान करना है। संस्था द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा अभियान को विस्तार देने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SRDEC की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सामाजिक सेवा के इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद में सहभागी बनें। संस्था का सदस्यता अभियान एवं लाडली कन्या मित्र से जुड़ने की प्रक्रिया भी व्यापक स्तर पर संचालित की जा रही है।सुनील चौपाल शंकर भगत ममता कुमारी रौशी कुमारी सुनैना देवी कामनी सिंह परमिला देवी भुवन यादव ने संस्था के कार्यक्रम को सहाराणा  किया और जान जान तक पहुंचने का संकल्प लिया पूरी दुनिया लाडली कन्यादान से मुक्त भारत का सपना है डॉ संतोष कुमार सिंह बेटी देश की बोझ नहीं है बेटी देश की शान है बेटी है तो काल है बेटी नहीं तो संसार नहीं

— संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

सेवा • सहयोग • सम्मान