https://srdecfoundation.in/admin-login.php
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) ने पूरे भारत में स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों की भर्ती अभियान शुरू किया
पैगम्बरपुर, भगवती (बिहार): समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) ने देशभर में अपने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य, जिला, प्रखंड (ब्लॉक), पंचायत एवं ग्राम स्तर पर स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है।
संस्था का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामूहिक विवाह, डिजिटल जागरूकता तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न कार्यक्रमों को देश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुँचाना है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक महिला एवं पुरुष ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संस्था से जुड़कर समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चयनित पदाधिकारियों को संस्था की नीतियों के अनुरूप कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने देश के युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस जनसेवा अभियान का हिस्सा बनें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
संपर्क:
मोबाइल: 8210403662, 7631707210
वेबसाइट: srdecfoundation.in
जारीकर्ता:
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation)
