POST

राजगीर में ‘लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ पुस्तक का भव्य विमोचन

राजगीर (नालंदा)। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की सामाजिक एवं जनसेवा पहल ‘लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ को लेकर राजगीर के मंथ हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच संस्था की पुस्तक का सार्वजनिक विमोचन एवं कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के विचार, उद्देश्य और जनसेवा के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। संस्था का संकल्प है कि जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्ण विवाह में सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत किया जाए।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी का सम्मान—हमारा अभियान” केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और जरूरतमंद परिवारों को योजना से जोड़ने का कार्य करें।

मंथ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुस्तक प्राप्त की और जनसेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रबंधन टीम एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

SRDEC का संदेश: सेवा ही संकल्प, बेटी का सम्मान हमारा धर्म।

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना—सामाजिक परिवर्तन की ओर एक सशक्त कदम।