POST

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के तहत 2027 में कई जिलों में होगा आयोजन

मुजफ्फरपुर। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की ओर से संचालित “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” के अंतर्गत वर्ष 2027 में दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

संस्था ने कहा कि जो भी महानुभाव “लाडली कन्यादान” अभियान में स्वेच्छा से सहयोग या दान करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से स्वैच्छिक दान कर सकते हैं। सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति संस्था के निदेशक से संपर्क कर कार्यक्रम एवं सहयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संस्था की ओर से समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस सामाजिक पहल में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह आयोजन को सफल बनाया जा सके।

संस्था का संदेश:

“आपका सहयोग, किसी लाडली के जीवन में नई शुरुआत का आधार बन सकता है। आपका दान—महादान।”

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना