बेटियों के सम्मान और सामाजिक सहयोग की दिशा में SRDEC फाउंडेशन की पहल लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान
दरभंगा/बिहार। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) द्वारा “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए सामाजिक सहयोग और जागरूकता की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को सम्मान, परिवारों को सहयोग तथा समाज में सामूहिक विवाह की सकारात्मक परंपरा को बढ़ावा देना है। योजना के प्रचार सामग्री में सामूहिक विवाह, विवाह सामग्री एवं उपहार, भोजन-आवास व्यवस्था तथा समारोह की व्यवस्थाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
फाउंडेशन की ओर से “बेटियों के जीवन में खुशहाली लाएं और पुण्य के भागी बनें” का संदेश देते हुए समाज के लोगों से इस सामाजिक अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।
इसके साथ ही संस्था द्वारा एसोसिएट पार्टनर के रूप में जुड़ने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, विद्यार्थी, गृहिणी एवं अन्य लोग संस्था की गतिविधियों से जुड़कर सामाजिक सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। संस्था के अनुसार, जुड़ने की प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, मार्गदर्शन/काउंसलिंग, आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण शामिल हैं।
SRDEC Foundation ने कहा कि बेटियों का सम्मान केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। संस्था का संदेश है—
“बेटियां सम्मान की नहीं, अभिमान की अधिकारी हैं।”
संपर्क:
📞 8210403662, 7631707210
📧 Srdecfoundation@gmail.com
🌐 Web-Srdecfoundation.in
