संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) का देशव्यापी जनसेवा अभियान जारी
दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा पूरे भारत में समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। संस्था के माध्यम से "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर, सामाजिक जागरूकता अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज के सहयोग से संस्था भविष्य में भी जनहित के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेगी। उन्होंने देशभर के समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से संस्था से जुड़कर सेवा कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।
सुनील चौपाल जी ने कहाँ की गरिवी हटायो ना की गरीव को हटायो सरकार की नीति है की गरीव को हटायो हमारा संस्था की निति है की गरीवी को हटायो हमारे संस्था से जुड़ कर सवाल बने समाज सेवा करें और देश निर्माण में सहयोग दे
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे समाजहित के इस अभियान का हिस्सा बनें और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने में अपना योगदान दें।
