समस्त भारत में लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना का विस्तार
मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त 2026:
Santosh Ranjan Digital Eye Care Foundation (SRDEC) की ओर से संचालित लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना का विस्तार अब समस्त भारत में किया गया है। संस्था ने देश के विभिन्न राज्यों में योजना को गति देने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस क्रम में दिल्ली से उमा शंकर अग्रवाल, उत्तर प्रदेश से मिथलेश निषाद तथा मध्य प्रदेश से संजीव यादव को कार्यपालक की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त कार्यपालकों ने संकल्प लिया कि लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के लिए पूरे भारत में वॉलंटियर की बहाली का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
संस्था का लक्ष्य अगले वर्ष 251 लाडली कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित करने का रखा गया है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्हें सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर SRDEC के निदेशक/संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्यपालकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूरे SRDEC परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को देश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
संस्था ने समाजसेवियों एवं युवाओं से इस सामाजिक अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की है।
