POST

सरस्वती मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों कार्यकर्ताओं को डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया संबोधित

सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं को समाजसेवा के लिए किया प्रेरित

[20 अगस्त 2026] — संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन की ओर से सरस्वती मैरिज हॉल गया में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल नेत्र सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों की सहायता, बेटियों के सम्मान तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना भी संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाजहित में कार्य करने की अपील की।

सम्मेलन में संस्था की लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को भी प्रमुखता से रखा गया। संस्था की ओर से कहा गया कि बेटियों के सम्मान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान “नेत्र ज्योति की रक्षा, गरीबों की सहायता और बेटियों का सम्मान” जैसे संदेशों के साथ सामाजिक सेवा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संस्था के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी सामाजिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के अंत में संस्था की ओर से सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में सामाजिक सेवा के अभियानों को और व्यापक बनाने की बात कही गई।