POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) ने पूरे भारत में स्वयंसेवक भर्ती अभियान किया प्रारंभ

"मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा" के संकल्प के साथ कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) ने देशभर में अपने सामाजिक सेवा अभियान का विस्तार करते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्वयंसेवक (Volunteer) भर्ती अभियान प्रारंभ कर दिया है।

संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

इस अभियान के अंतर्गत भारत के प्रत्येक राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत तथा गाँव स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक गाँव से समर्पित स्वयंसेवकों को जोड़कर समाज सेवा की एक सशक्त टीम तैयार की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँच सके।

संस्था द्वारा चयनित स्वयंसेवकों को संगठनात्मक प्रशिक्षण, सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी तथा जनसेवा के विभिन्न अभियानों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपना बायोडाटा भेजकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्था ने सभी समाजसेवियों, शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से इस जनहित अभियान में जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

संस्था का संदेश:

"सेवा, समर्पण और संस्कार के साथ एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य है।"

आवेदन आमंत्रित: पूरे भारत से स्वयंसेवक (Volunteer)

संपर्क:

📞 8210403662, 7631707210

🌐 Website: www.srdecfoundation.in