बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए SRDEC फाउंडेशन की देशवासियों से अपील
मुजफ्फरपुर, 29 अगस्त 2026।
नेपाल से आई भीषण बाढ़ के कारण बिहार, नेपाल तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के सामने भोजन, कपड़े, दवा और सुरक्षित आश्रय जैसी मूलभूत जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। इस कठिन परिस्थिति में SRDEC Foundation ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के सहयोग और पुनर्निर्माण के लिए देशवासियों से आगे आने की अपील की है।
संस्था के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। जिन परिवारों ने अपना घर, सामान और आजीविका खोई है, उन्हें तत्काल सहायता के साथ-साथ आगे जीवन को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए सहयोग की आवश्यकता है।
संस्था ने देश के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, व्यवसायियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। छोटी से छोटी मदद भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।
SRDEC Foundation द्वारा बाढ़ राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया गया है।
🌐 सहयोग/डोनेशन: www.srdecfoundation.in
आइए, आपदा की इस घड़ी में हम सब मिलकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का सहारा बनें।
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
